बाजार में दलित युवक को पीटा, जातिसूचक गालियां दीं:रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप, सिर और उंगली में चोट; 3 पर केस
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में एक दलित युवक को रास्ते में रोककर पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा है। घटना सिकरी बाजार के पास हुई, जिसमें युवक के सिर और बाएं हाथ की उंगली में चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डफालीपुर गांव के राजकुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम वह सिकरी बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने एक बोलेरो को ओवरटेक करने के विवाद में उनकी बाइक रोक दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मोहाना थाने में 14 अक्टूबर की रात महेंद्र यादव, विरेंद्र यादव और सहेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये तीनों बेलहारी गांव के बड़पुर टोला के रहने वाले हैं। मामले की जांच सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)