बांदा के आरोपी ने आजमगढ़ से बनवाए थे लाइसेंस:आजमगढ़ पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस

Oct 05, 2026 - 14:24
0
बांदा के आरोपी ने आजमगढ़ से बनवाए थे लाइसेंस:आजमगढ़ पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस
बांदा के रहने वाले और वर्तमान में मुंबई के रह रहे मोहम्मद इबराक पुत्र इमदाद खान को आजमगढ़ पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। इसके साथ थी अयाज बेग ने अपने परिवार के आठ सदस्यों के नाम पिस्टल, राइफल और बंदूक के लाइसेंस बनवाए थे। आरोपी को गिरफ्तार करके जिले के पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ लेकर आई है। इस बात का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने किया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इबराक ने आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लॉक के फर्जी पते से वर्ष 2010 में पिस्टल के लाइसेंस हासिल कर लिए। 16 वर्षों से आरोपी लगातार अपने लाइसेंस का रिनुअल कराता रहा। इसके साथ ही आरोपी ने अपने लाइसेंस को ऑल इंडिया भी करा डाला। आरोपी के लाइसेंस बनवाने में निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहने वाला अयाज बेग भी शामिल है। अयाज बेग ने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर एक दर्जन से अधिक सदस्यों के नाम पिस्टल, राइफल और बंदूक के लाइसेंस बनवा डालें। गांव में जब अयाज बेग के बारे में पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि आरोपी लंबे समय से स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर आर्थिक आधार पर प्रशासन को गुमराह करता रहा। इसके साथ ही अयाज बेग ने गांव के कई लोगों को अपने निजी लाभ के लिए मुकदमा दर्ज करा कर जेल भी भिजवा दिया यही कारण है कि गांव के अधिकांश लोग अयाज बेग के खिलाफ कुछ भी बोलने से डरते हैं। हालांकि इस मामले में गांव के कुछ लोग अयाज की भी गिरफ्तारी की बात कह रहे है। पर इस मामले में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने पूरी तरह से अयाज की गिरफ्तारी को खारिज कर दिया। मोहम्मद इबराक ने निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर से एस आई आर की लिस्ट में भी अपना नाम शामिल करा लिया। SSP के निर्देश पर दर्ज हुआ था मुकदमा मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले के निजामाबाद थाने में मिर्जा अयाज बेग और मोहम्मद इबराक सहित कई अन्य अज्ञात के विरुद्ध निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने घटना में शामिल आरोपियों और सहयोगियों की तलाश के लिए पुलिस टीम में गठित कर दी है जो लगातार उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई तक दबिश दे रही थी। उसी क्रम मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने की सिस्टम में सेंधमारी आरोपियों ने सिस्टम में किस तरह से सेंधमारी की है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मोहम्मद इबराक ने अपना नाम एस आई आर में भी दर्ज करवा लिया। यह कोई पहला मौका नहीं है जबकि दूसरे जिले और प्रदेश के रहने वाले ने अपना नाम एस आई आर में दर्ज करवाया हो। इससे पहले निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद कुद्दूस जो कि ऑस्ट्रेलिया का नागरिक था ने भी आजमगढ़ की एसआईआर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। तैयार करवाए फर्जी डॉक्यूमेंट एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया किआरोपी मोहम्मद इबराक ने आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पते से जो भी प्रमाण पत्र आदि बनवाए गये है सभी पूरी तरह से फर्जी है। आरोपी ने जूनियर हाई स्कूल मिर्जापुर से कक्षा 8 तक का स्थानांतरण प्रमाण पत्र बनवाया था जो की पूरी तरह से फर्जी है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा बनवाए गए कई डॉक्यूमेंट में जन्मतिथि की भी अलग-अलग तिथियां हैं। जो बातें सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User