बांदा में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी:छोटी बहन से आटा गूंथने को लेकर हुआ था विवाद

Oct 15, 2026 - 15:04
0
बांदा में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी:छोटी बहन से आटा गूंथने को लेकर हुआ था विवाद
बांदा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में 11वीं की 16 वर्षीय छात्रा रागिनी ने बुधवार शाम साढ़े 7 बजे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले रागिनी घर से करीब 100 मीटर दूर स्थापित देवी की मूर्ति देखने गई थी। वहां आरती का कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद वह घर लौट आई और छोटी बहन के साथ रोटी बनाने लगी। इसी दौरान आटा गूंथने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रागिनी कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। रागिनी के रिश्तेदार राम प्रकाश ने बताया कि मोहल्ले में देवी की मूर्ति स्थापित की गई थी और आरती आदि का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बच्चियों के बीच डांस प्रतियोगिता की बात हुई थी। रागिनी ने कहा था कि वह रोटी बनाकर आएगी। इसके बाद वह घर लौट आई। उसकी मां मिट्टी सान रही थी, जबकि दोनों बहनें रोटी बना रही थीं। रागिनी के पिता दिल्ली में रहकर एक सप्लायर के यहां काम करते हैं। राम प्रकाश के अनुसार, रोटी बनाने के दौरान दोनों बहनों के बीच आटा गूंथने को लेकर बात हुई। छोटी बहन मानसी आटा गूंथने लगी, जबकि रागिनी अंदर चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। मां बाहर से आवाज लगाती रही और रागिनी से रोटी बनाने के लिए कहती रही, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजे के नीचे से झांककर देखा तो रागिनी चारपाई पर बैठी दिखाई दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने ऊपर पड़ी सीमेंट की चादर हटाकर अंदर देखा। वहां रागिनी बांस में फंदे से लटकी मिली। घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है। रागिनी कक्षा 11 की छात्रा थी। उसकी छोटी बहन मानसी की उम्र करीब 7 साल है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। हालांकि, आटा गूंथने को लेकर कहासुनी की बात परिजनों ने बताई है, लेकिन छात्रा के इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User