बांग्लादेश के रिजॉर्ट में आग लगने से 10 की मौत:एक ही परिवार के 6 लोग; बिना फायर सेफ्टी लाइसेंस के रिजॉर्ट चल रहा था

Oct 17, 2026 - 16:58
0
बांग्लादेश के रिजॉर्ट में आग लगने से 10 की मौत:एक ही परिवार के 6 लोग; बिना फायर सेफ्टी लाइसेंस के रिजॉर्ट चल रहा था
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में शनिवार सुबह समुद्र किनारे बने एक रिजॉर्ट में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं। बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक आग सुबह करीब 7:25 बजे टुपटुप रेस्टो एंड रिजॉर्ट में लगी। तीन मंजिला लकड़ी की इमारत आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रिजॉर्ट के पास आग से बचाव के इंतजामों की मंजूरी नहीं थी। जून में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने इसे लेकर चेतावनी भी दी थी। दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई, पत्नी समेत 5 लोग जल गए रिपोर्ट के मुताबिक अशिकुल इस्लाम अपने परिवार के साथ रिजॉर्ट में छुट्टियां मनाने आए थे। आग लगने पर उन्होंने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हालांकि, उनकी पत्नी इसरत जहां मलिहा और परिवार के पांच और लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक जिन 10 मृतकों की पहचान हुई है, उनमें इसरत जहां मलिहा (30), मिलिता मेहेजाबीन अल्वी (23), लैला जहां नाबिला (27), नफिस्ता मीम (27), फरिहा कबीर (33) और पांच साल का फैजान अहमद शामिल हैं। अखबार द डेली स्टार के मुताबिक, फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के मुख्यालय ने 10 शव बरामद होने की पुष्टि की है। खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User