बांग्लादेश पहली पारी में 346 पर ऑलआउट:तंजिद ने 83 और शादमान ने 67 रन बनाए, अफगानिस्तान के मोहम्मद सलीम को 4 विकेट
अबू धाबी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन में बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश से तंजिद हसन, शादमान इस्लाम और लिटन दास ने अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने 4 विकेट लिए, जबकि यामिन अहमदजई को 3 विकेट मिले। तंजिद-शादमान के बीच शतकीय साझेदारी बांग्लादेश के ओपनर्स तंजिद हसन और शादमान इस्लाम ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। तंजिद ने 71 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। शादमान ने 111 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोमिनुल हक ने 39 रन का योगदान दिया। लिटन दास ने संभाली पारी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रन बनाए, जबकि मुशफिकुर रहीम खाता नहीं खोल सके। लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। मेहदी हसन मिराज ने 24 रन बनाए। दूसरे दिन के पहले सेशन में नयिम हसन 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)