बांकेगंज में अग्रसेन जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई:राधा-कृष्ण मंदिर में गूंजे भजन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
लखीमपुर के बांकेगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में महाराजा अग्रसेन जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में भक्ति की धारा बही, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भजनों की मधुर धुन पर झूम उठे। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में राधिका संकीर्तन मंडल की ओर से सिंगर सचिन दीक्षित, गायिका अंशिका, अकुल और छोटी काशी गोला की टीम ने मनमोहक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल महासभा के कार्यक्रम संयोजक गोविंद राम गोयल और विनोद गोयल के नेतृत्व में किया गया। इसमें नेतराम गोयल, रमेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, श्यामलाल अग्रवाल, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, अनिल मिश्रा, संतोष अग्रवाल, सीताराम केडिया, विवेक केडिया, राजीव गोयल, हरि किशन अग्रवाल, कुंवर जी सेठ, ज्ञानचंद अग्रवाल, राजेंद्र माहेश्वरी, महेंद्र महेश्वरी सहित अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)