बार काउंसिल चुनाव: 52वें राउंड में दो प्रत्याशी बाहर:1845 वोट ट्रांसफर, अनुराग 6604 और प्रशांत 6274 वोटों के साथ आगे

Oct 08, 2026 - 20:13
0
बार काउंसिल चुनाव: 52वें राउंड में दो प्रत्याशी बाहर:1845 वोट ट्रांसफर, अनुराग 6604 और प्रशांत 6274 वोटों के साथ आगे
प्रयागराज में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव की मतगणना में 52वां एलिमिनेशन राउंड 8 अक्टूबर को पूरा हुआ। इस राउंड में कुल 2068 मतों की गिनती हुई। इनमें 1845 वैध मत रहे, जबकि 223 मत एक्सपायर्ड/अमान्य हुए। 52वें एलिमिनेशन राउंड में दो प्रत्याशियों को बाहर किया गया। दस्तावेज के अनुसार प्रत्याशी क्रमांक 263 सतीश कुमार शुक्ला और क्रमांक 148 कुलदीप दुबे एलिमिनेट हुए। इस राउंड में एलिमिनेट होने वाले सतीश कुमार शुक्ला के खाते में पिछले चरण तक 1213 मत थे, जबकि कुलदीप दुबे के खाते में 1193 मत थे। इनके बाहर होने के बाद इनके मतों का नियमानुसार आगे के प्रत्याशियों में ट्रांसफर किया गया। 52वें राउंड में कुल 1845 वैध मत ट्रांसफर हुए, जबकि 223 मत एक्सपायर्ड हुए। मतगणना के बाद अनुराग पांडेय 6604 मतों के साथ सबसे आगे बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर प्रशांत सिंह अटल हैं, जिन्हें 6274 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नागरहा 5743 मतों के साथ हैं। वहीं पंचू राम मौर्य 4842 मतों के साथ चौथे और शिव किशोर गौर 4838 मतों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा अजय यादव 4595 मतों के साथ छठे स्थान पर, अजय शंकर श्रीवास्तव 4188 मतों के साथ सातवें और शिरीष कुमार मेहरोत्रा 4052 मतों के साथ आठवें स्थान पर हैं। नौवें स्थान पर जानकी शरण पांडेय 3854 और दसवें स्थान पर अमरेंद्र नाथ सिंह 3743 मतों के साथ हैं। प्रयागराज के प्रत्याशियों में देवेंद्र मिश्रा नागरहा के अलावा पंचू राम मौर्य, अजय यादव, अमरेंद्र नाथ सिंह, इमरान माबूद खान, राकेश पाठक और इमरान उल्लाह समेत कई प्रत्याशी अभी मुकाबले में बने हुए हैं। 52वें एलिमिनेशन राउंड के बाद मतगणना में आगे बढ़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर और साफ हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User