बाराबंकी के सरयू नदी में 9-साल का बच्चा डूबा, मौत:ननिहाल में कई बच्चों के साथ नहाने गया था, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

Oct 07, 2026 - 13:44
0
बाराबंकी के सरयू नदी में 9-साल का बच्चा डूबा, मौत:ननिहाल में कई बच्चों के साथ नहाने गया था, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव
बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बा निवासी दुर्गेश उर्फ दुजई के नौ वर्षीय बेटे सत्यम की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। सत्यम अपनी मां मीना के साथ बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित खेमनीपुर गांव में ननिहाल गया था। मंगलवार को वह अन्य बच्चों के साथ सरयू नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सत्यम के डूबने की जानकारी मिलते ही नदी किनारे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की गई। घटना की सूचना फखरपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास किया, जिसके बाद बालक को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया। कक्षा दो का छात्र था सत्यम मृतक की मां मीना ने बताया कि सत्यम प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में कक्षा दो का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अंशु और शिवा हैं। परिजनों के मुताबिक गणेशपुर गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सरयू नदी है, जहां सत्यम अन्य बच्चों के साथ नहाने पहुंचा था। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छाया हुआ है। परिजनों ने मुख्यमंत्री और तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User