बाराबंकी में खाद्य विभाग की छापेमारी:8 नमूने जांच को भेजे, मैकडोनाल्ड्स समेत 5 फूड प्रतिष्ठानों को नोटिस; एक फर्म का लाइसेंस निलंबित

Oct 15, 2026 - 07:20
0
बाराबंकी में खाद्य विभाग की छापेमारी:8 नमूने जांच को भेजे, मैकडोनाल्ड्स समेत 5 फूड प्रतिष्ठानों को नोटिस; एक फर्म का लाइसेंस निलंबित
बाराबंकी में नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने गल्ला मंडी समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान फलाहारी खाद्य पदार्थों के आठ नमूने जांच के लिए भेजे गए। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। विभाग ने त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान तेज किया है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़े मैकडोनाल्ड्स, हेजलनट, तक्षार्य फूड वर्क्स, बन एंड ब्रूज और ला पिनोज समेत पांच प्रतिष्ठानों में कमियां मिलीं। इन्हें सुधारने के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर फर्म H.B. Food And Beverages का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। पवार इंडस्ट्रीज (Pawar Industries) को भी लाइसेंस निलंबन का नोटिस मिला है। विभाग ने साफ किया है कि नवरात्र और दशहरा के दौरान जांच अभियान जारी रहेगा। मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User