बारिश से गाजियाबाद में 20 डिग्री सेल्सियस पर आया तापमान:आज भी सुबह से बादल छाए, एक दिन पहले झमाझम बारिश हुई

Oct 16, 2026 - 10:58
0
बारिश से गाजियाबाद में 20 डिग्री सेल्सियस पर आया तापमान:आज भी सुबह से बादल छाए, एक दिन पहले झमाझम बारिश हुई
गाजियाबाद में आज शुक्रवार से हल्के बादल छाए हैं, हालांकि आज बारिश की संभावना बहुत कम है। अक्टूबर माह में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज सुबह तापमान 20 डिग्री रहा, जबकि दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा 6 किमी प्रति घंटा से बह रही है। दिन में कभी बादल तो कभी हल्की धूप रहेगी। बेमौसम बारिश से तापमान में एक साथ उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को झमाझम बारिश हुई गुरुवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। दोपहर को घने बादल छाए, उसके बाद बारिश से तापमान में गिरावट आई। जहां सड़कों पर जल भर गया। वहीं लोनी, मोदीनगर, विजयनगर, गोविंदपुरी और अलग अलग स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है। 3 दिन में 2 बार झमाझम बारिश हुई। 5 दिन पहले रविवार रात गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। सोमवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम में नमी बढ़ गई है और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम साफ ही हुआ था कि गुरुवार को फिर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। 25 अक्टूबर के बाद और गिरेगा तापमान मौसम में बदलाव के बीच गाजियाबाद और आसपास के जिलों में 25 अक्टूबर के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बारिश के दौरान तापमान करीब 20 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि धूप निकलने पर इसमें बढ़ोतरी हो रही है। रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने से मौसम में ठंडक बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User