बदायूं में पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत:दूध पीने के बाद अनहोनी के डर से अस्पताल पहुंचा परिवार, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके
बदायूं के धर्मपुर टप्पा वैश गांव में पागल कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। गाय का दूध इस्तेमाल करने की वजह से अनहोनी के डर से परिवार के 18 सदस्यों ने शुक्रवार को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रेबीज का टीका (वैक्सीन) लगवाया। पीड़ित परिवार ने पशु डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। 20 सितंबर को कुत्ते ने काटा था, गलत इलाज का आरोप गाय के मालिक विनोद कुमार ने जरीफनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 20 सितंबर को उनकी गाय को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए पशु चिकित्सक डॉ. विजय राठौर से संपर्क किया। आरोप है कि डॉक्टर के सहयोगी रूप किशोर ने 500 रुपए लेकर गाय को केवल एक इंजेक्शन लगाया, लेकिन उसके बाद कोई उचित इलाज या फॉलो-अप नहीं दिया। इलाज के अभाव में तड़पकर गाय की मौत सही समय पर पूरा इलाज न मिलने के कारण गाय की तबीयत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। गाय की मौत के बाद परिजनों को समझ आया कि कुत्ता रैबिड था, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। दूध पीने वाले 18 सदस्यों की सूची पुलिस को सौंपी गाय का दूध परिवार के छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पीया था। रेबीज के संक्रमण के डर से घबराया परिवार तुरंत दहगवां सीएचसी पहुंचा और सभी 18 लोगों ने रेबीज वैक्सीन की खुराक ली। विनोद कुमार ने पुलिस को उन सभी 18 परिजनों की सूची सौंपी है, जिन्होंने गाय का दूध पीया था। परिवार ने लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया- मामले में गाय मालिक की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)