बदायूं में राजस्थान के 5 बदमाश पकड़े:6 अगस्त की रात हुई चोरियों का खुलासा, नकदी, डीवीआर और तमंचे बरामद
बदायूं में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का एक चोर गैंग दिन में दुकानों की निगरानी कर रात में ताले तोड़कर चोरी करता था। चोरी के बाद बस या ट्रेन से दूसरे शहर भाग जाते थे। सदर कोतवाली पुलिस ने 6 अगस्त की रात शहर की तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। आज दोपहर 2 बजे एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता के साथ घटना का अनावरण किया है। इनके पास से 14,167 रुपये, दो एंड्रॉयड मोबाइल, एक डीवीआर, तीन राउटर, तीन तमंचे और पांच कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपियों में बांसवाड़ा निवासी हरीश उर्फ हरिया, राकेश, हरीश पुत्र वर सिंह, सुनील पुत्र कांति और सुनील पुत्र संधू शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया, वे ट्रेन से अलग-अलग शहरों में जाते थे। दिन में दुकानों की जांच कर रात में चोरी करते थे। पहचान छिपाने के लिए एक दुकान का डीवीआर झाड़ियों में फेंक दिया था। चोरी की रकम आपस में बांटकर खर्च करते थे। पुलिस के अनुसार, हरीश उर्फ हरिया गैंग का सरगना है, जिस पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। राकेश पर छह, हरीश पुत्र वर सिंह और सुनील पुत्र कांति पर पांच-पांच, जबकि सुनील पुत्र संधू पर चार मुकदमे हैं। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया, आरोपियों से उनके नेटवर्क और अन्य अपराधों के बारे में पूछताछ जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)