बधाई देने के बहाने घर में घुसे किन्नरों पर लूट:जौनपुर में सास-बहू के जेवरात और नकदी ले जाने की शिकायत

Oct 05, 2026 - 16:04
0
बधाई देने के बहाने घर में घुसे किन्नरों पर लूट:जौनपुर में सास-बहू के जेवरात और नकदी ले जाने की शिकायत
जौनपुर में बधाई देने के बहाने घर में घुसे किन्नरों पर लूटपाट करने का आरोप लगा है। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई गई है। पीड़िता पिंकी अग्रहरि ने सोमवार दोपहर 12 बजे लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर अज्ञात किन्नरों के खिलाफ शिकायत की है। मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का है। सास-बहू के जेवर और 500 रुपए ले जाने का आरोप पिंकी अग्रहरि ने पुलिस को बताया कि किन्नर बधाई देने के बहाने उनके घर में आए थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने पिंकी और उनकी सास के कान के झुमके, पिंकी की कान की बाली और 500 रुपए नकद ले लिए। पिंकी ने घटना के बाद अपने पति रितेश कुमार को बुलाया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। तहरीर के आधार पर जांच कर रही पुलिस सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User