बदोसराय में नागलीला महोत्सव:कंस वध के बाद गूंजे जयकारे, झांकियों का मनमोहक मंचन
बदोसराय में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत शनिवार को लगातार बारिश के बीच ऐतिहासिक श्रीकृष्ण नागलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की आरती कर महोत्सव का शुभारंभ किया। शाम 5 बजे भगवान श्रीकृष्ण और कंस के बीच युद्ध के मंचन के बाद कंस वध किया गया, जिसके साथ ही पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पूजन, रासलीला, भस्मासुर और शिव-पार्वती की झांकियों का मनमोहक मंचन किया। भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और राधा रानी की सजीव झांकी ने नागलीला मैदान से प्राचीन राम-जानकी मंदिर तक भ्रमण किया। मान्यता है कि द्वापर युग की स्मृति में यह मेला भाद्रपद पूर्णिमा पर आयोजित होता है। इसी समिति द्वारा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार यादव, अंकुर पाण्डेय, श्याम अवस्थी सहित कमेटी के अन्य सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)