बेटी की शादी के लिए रखे 1.50 लाख रुपए जले:शाहजहांपुर में छप्परदार मकान में लगी आग, दीपावली के बाद होनी थी शादी

Oct 18, 2026 - 20:21
0
बेटी की शादी के लिए रखे 1.50 लाख रुपए जले:शाहजहांपुर में छप्परदार मकान में लगी आग, दीपावली के बाद होनी थी शादी
शाहजहांपुर जिले के धीरपुर गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे जगपाल के छप्पर के मकान में आग लग गई। इस हादसे में घर में रखे 1.50 लाख रुपए नकद और गहने जलकर राख हो गए। यह पैसा जगपाल ने मक्का बेचकर अपनी बड़ी बेटी पूनम की शादी के लिए रखा था। पूनम की शादी दीपावली के बाद होनी है। रविवार शाम करीब 5 बजे जब जगपाल खेत पर थे और उनकी पत्नी बच्चों के साथ पड़ोस में एक कार्यक्रम में गई थीं, तभी मकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग देखकर जगपाल की पत्नी को सूचना दी। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक मकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जगपाल की पत्नी ने बताया कि चांदी की पायल और सोने के गहने भी जल गए, जिनकी कीमत 26 हजार रुपये बताई गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जले हुए मकान के वीडियो बनाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User