भाई और जीजा की पिटाई से युवक की मौत:फतेहपुर में इलाज के दौरान थोड़ा दम, शराब विवाद में हुआ था जख्मी

Oct 18, 2026 - 12:04
0
भाई और जीजा की पिटाई से युवक की मौत:फतेहपुर में इलाज के दौरान थोड़ा दम, शराब विवाद में हुआ था जख्मी
फतेहपुर के जाफरगंज के श्यामपुर गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की मौत हो गई। बड़े भाई और दामाद की पिटाई से घायल मजदूर कैलाश (45) को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात करीब आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम कैलाश अपने दरवाजे पर था। तभी उसका बड़ा भाई शिवबली और दामाद सामने शराब पी रहे थे। इसी बात पर दोनों भाइयों में बहस हो गई। आरोप है कि शिवबली और उसके दामाद ने कैलाश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले से बचने के लिए कैलाश कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। उस समय उसकी पत्नी और परिवार की अन्य महिलाएं दुर्गा पूजा कार्यक्रम में गई थीं। रात करीब 11 बजे पत्नी लौटी तो कैलाश ने दरवाजा नहीं खोला, जिस पर वह बाहर सो गई। शनिवार सुबह कैलाश ने होश आने पर पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कैलाश को बाहर निकाला। उसे पहले अमौली और फिर हमीरपुर रेफर किया गया। बाद में उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User