भाई से विवाद, युवक ने खुद को आग लगाई:औरैया में फांसी लगाने की भी कोशिश की; एसडीएम ने बयान दर्ज किए

Oct 09, 2026 - 22:07
0
भाई से विवाद, युवक ने खुद को आग लगाई:औरैया में फांसी लगाने की भी कोशिश की; एसडीएम ने बयान दर्ज किए
औरैया के भगवतीपुर गांव में गुरुवार शाम एक युवक ने भाई से विवाद के बाद खुद को आग लगा ली। युवक का नाम श्रीकांत उर्फ टिल्लू सविता (30) है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत का अपने भाई अनिरुद्ध से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने पहले फांसी लगाने की कोशिश की। इसमें नाकाम रहने पर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। अस्पताल में श्रीकांत ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने उसे मारा और आग लगाई। वहीं, भाई अनिरुद्ध ने बताया कि श्रीकांत शराब पीकर गाली-गलौज करता है। डांटने पर उसने खुद फांसी लगाई और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सूचना पर एसडीएम सदर और कोतवाल जितेंद्र तिवारी अस्पताल पहुंचे और श्रीकांत का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर चिचौली रेफर कर दिया है। पुलिस ने अनिरुद्ध को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User