भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस चुनाव हारने पर भ्रम फैलाती है:अमेठी में वोट चोरी के आरोप पर पलटवार, कहा- संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना गलत

Sep 28, 2026 - 15:47
0
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस चुनाव हारने पर भ्रम फैलाती है:अमेठी में वोट चोरी के आरोप पर पलटवार, कहा- संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना गलत
अमेठी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सियासत तेज है। विपक्ष लगातार भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त को घेर रहा है। वहीं भाजपा ने विपक्ष पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा। सुधांशु शुक्ला ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव हार रहा है और अपनी खीज मिटाने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बदनाम करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है तो लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को भी गलत बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फॉर्म-6 को लेकर विपक्ष लगातार भ्रम फैला रहा है। फॉर्म-6 मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की वैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष इसे ‘वोट चोरी’ का नाम देकर जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाकर जनता की भावनाओं से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव हारते हैं, तब-तब संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संस्था पर सवाल खड़ा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाने के समान है। सुधांशु शुक्ला ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है और जनता के फैसले का सम्मान करती है। उनके मुताबिक, विपक्ष हार को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और अलग-अलग आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह और मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User