भाजपा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा:प्रदेश सह प्रभारी बोले- सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Oct 10, 2026 - 17:37
0
भाजपा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा:प्रदेश सह प्रभारी बोले- सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
बिजनौर में भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अनंत कुमार ओझा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गरीब कल्याण और राष्ट्र प्रथम पर जोर अनंत कुमार ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, राष्ट्र प्रथम और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना प्रमुख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। ओझा ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर यह भी देखा जा रहा है कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। योगी सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे कार्यकर्ता अनंत कुमार ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भयमुक्त शासन स्थापित करने और उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से बाहर निकालकर उत्तम प्रदेश बनाने के प्रयास किए गए हैं। बैठक में प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके। बैठक में जनसंपर्क बढ़ाने और अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, एमएलसी अशोक कटारिया, पूर्व विधायक भारतेंद्र सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, हरजिंदर कौर, दीपक गर्ग, मोनू, सुभाष वाल्मीकि, अवनीश टांडे वाले और पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User