भाजपा में पैसे लेकर पद बाटें जा रहे:धर्मेंद्र कश्यप बोले- पिछड़ों-अतिपिछड़ों का हक छीना, अगड़ों की मौज
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने 27 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी पूरी बात हो चुकी है और वे आगामी विधानसभा चुनाव में 123-बिथरी चैनपुर सीट से अपनी बेटी को चुनाव मैदान में उतारेंगे।
सपा में शामिल होने के फैसले के बाद उन्होंने भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला और पार्टी पर पिछड़ों व अतिपिछड़ों की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया। पिछड़ों-अतिपिछड़ों का हक छीना, केवल जाति विशेष की मौज
भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी के सांगठनिक पदों की सूची उठाकर देख लें, पिछड़ों और अतिपिछड़ों को कहीं कोई सम्मान नहीं मिला है। संगठन में केवल अगड़ी जातियों और एक जाति विशेष के लोगों का दबदबा है और वही मौज कर रहे हैं। संगठन में खर्च और गुटबाजी की चर्चा आम
जिले में पैसे लेकर पद बांटने और गुटबाजी के सवाल पर पूर्व सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। जिले में यह चर्चा बिल्कुल आम हो चुकी है कि कौन किसे 'खर्चा' देकर संगठन चला रहा है। बरेली मंडल में भाजपा को होगा भारी नुकसान
धर्मेंद्र कश्यप ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में बरेली मंडल के भीतर भारतीय जनता पार्टी को भारी राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद जमीनी हकीकत और भाजपा की करारी हार पूरी तरह सामने आ जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)