भाजपा नामांकन जुलूस में अचानक गिरा मंच:लखनऊ के परिवर्तन चौक पर प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया था मंच

Oct 06, 2026 - 18:29
0
भाजपा नामांकन जुलूस में अचानक गिरा मंच:लखनऊ के परिवर्तन चौक पर प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया था मंच
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस के दौरान परिवर्तन चौक पर हादसा हो गया। प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक करीब चार सेकंड में भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के समय मंच पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ नेताओं को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। स्वागत के लिए लगाया गया था मंच भाजपा के शिक्षक खंड प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल नामांकन के लिए जुलूस के साथ परिवर्तन चौक पहुंचे थे। यहां बाराबंकी के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए। इसी दौरान मंच अचानक टूट गया और उस पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। कई नेता मंच पर थे मौजूद हादसे के समय मंच पर बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, जिला पंचायत अध्यक्ष राजधानी रावत, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी और दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता मौजूद थे। मंच गिरने के बाद कार्यकर्ताओं ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नीचे गिरे लोगों को बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले भी सामने आ चुका है मंच टूटने का मामला कुछ दिन पहले बाराबंकी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम के दौरान भी मंच टूटने की घटना सामने आई थी। लगातार ऐसे मामलों के सामने आने के बाद राजनीतिक कार्यक्रमों में मंच की क्षमता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User