भाजपा ने की किसान और महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा:मेरठ में अक्षय भड़ाना को मिली जिम्मेदारी, वेटिंग में महिला मोर्चा

Oct 12, 2026 - 23:33
0
भाजपा ने की किसान और महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा:मेरठ में अक्षय भड़ाना को मिली जिम्मेदारी, वेटिंग में महिला मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में सोमवार रात अपने दो अहम मोर्चों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी 6 क्षेत्रों में किसान और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में दोनों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की तरफ से यह लिस्ट जारी की गई है। हालांकि संगठनात्मक रूप से अभी कई जिलों में अध्यक्षों के नामों के पत्ते नहीं खुले हैं। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि एक दिन पहले रविवार रात ही पार्टी ने अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्षों की लिस्ट जारी की थी। अब किसान और महिला मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा पार्टी ने कर दी है। अक्षय भड़ाना को मिली महानगर की जिम्मेदारी मेरठ महानगर में किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष अक्षय भड़ाना को बनाया गया है। युवा मोर्चे की राजनीति से निकले अक्षय भड़ाना काजीपुर के रहने वाले हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की तरफ से यह लिस्ट जारी हुई है। महिला मोर्चा के नामों पर चल रहा मंथन महिला मोर्चा में पश्चिम क्षेत्र के 11 संगठनात्मक जिलों की जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसमें मेरठ सहित कुछ अन्य जिलों में घोषणा होना शेष है। इन्हें वेटिंग सूची में डाल दिया गया है। चर्चा है कि इन जिलों में नामों पर मंथन जारी है। जिले से लेकर क्षेत्र, प्रदेश और केंद्र स्तर तक से सिफारिशें कराई जा रही हैं। इसके चलते नाम फिलहाल वेटिंग में चले गए हैं। महिला मोर्चा यूपी की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा की ओर से महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की लिस्ट रात को जारी की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User