भाजपा नेता के खिलाफ पोस्ट करने पर बवाल:युवक को गाड़ी से घसीटकर पीटा, फायरिंग का भी आरोप

Oct 09, 2026 - 00:08
0
भाजपा नेता के खिलाफ पोस्ट करने पर बवाल:युवक को गाड़ी से घसीटकर पीटा, फायरिंग का भी आरोप
कानपुर के थाना चकेरी में भाजपा नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुरुवार रात 9 बजे चकेरी के केडीए चौराहे के पास आधा दर्जन लोगों ने उसे घेरकर पीटा। आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद तमंचे की बट से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। काजीखेड़ा निवासी रवि कुमार के मुताबिक, गुरुवार रात करीब नौ बजे वह केडीए चौराहे के पास से गुजर रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने भाजपा नेता के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करने को लेकर उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। रवि का कहना है कि उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को अपना लोकतांत्रिक अधिकार बताया तो हमलावर भड़क गए। इसके बाद सभी ने उसे गाड़ी से गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक हमलावर ने दूसरे से उसे गोली मारने के लिए कहा और तमंचा निकालकर फायर कर दिया। हालांकि, गोली नहीं चली। रवि के अनुसार,के फायर मिस होने के बाद हमलावर ने तमंचे की बट उसके सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात के बाद हमलावर उसे धमकी देते हुए मौके से चले गए। आरोप है कि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा फेसबुक पर पोस्ट की तो जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद मामला चकेरी पुलिस तक पहुंचा। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। घायल को इलाज के लिए कांशीराम में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल फायरिंग और घटना को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User