भाजपा विधायक ने 200 हथियार 151 तलवारों का पूजन किया:महोबा में विधायक बृजभूषण राजपूत ने 2027 के लिया संकल्प
महोबा की चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का विजयदशमी पर शस्त्र पूजन चर्चा में है। विधायक ने करीब 200 बंदूकों, पिस्तौल, रिवॉल्वर और राइफलों के साथ 151 तलवारों का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती हुई और जय श्रीराम के नारे लगे। विधायक ने 2027 के लिए भी संकल्प लिया। महोबा की चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार रात 9 बजे किए गए उनके शस्त्र पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक करीब 200 हथियारों और 151 तलवारों का विधि-विधान से पूजन करते दिखाई दे रहे हैं। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस शस्त्र पूजन में पिस्तौल, रिवॉल्वर, बंदूक और राइफल सहित बड़ी संख्या में हथियार रखे गए थे। मां दुर्गा की प्रतिमा और भगवान श्रीराम के चित्र के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई गई। सिर पर साफा बांधे विधायक बृजभूषण राजपूत कभी तलवारों पर हल्दी, चावल और तिलक लगाते नजर आए, तो कभी बंदूकों और राइफलों पर चंदन का टीका लगाकर रक्षा सूत्र बांधते दिखाई दिए। इस दौरान विधायक खुद पूजन के लिए रखे गए हथियारों और तलवारों की गिनती करते भी नजर आए। कार्यक्रम में कुलपहाड़ नगर पंचायत के अध्यक्ष वैभव अरजरिया समेत करीब एक सैकड़ा समर्थक मौजूद रहे। पूजा के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस बीच विधायक और उनके समर्थकों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। शस्त्र पूजन को लेकर विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि यह शस्त्र पूजना विजयदशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने देश, प्रदेश, बुंदेलखंड और अपनी विधानसभा के लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि वह किसी को अपना विरोधी नहीं मानते। जनसेवा ही उनका धर्म, कर्तव्य और पूजा है। लोगों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए वह आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। वहीं, विधायक ने वर्ष 2027 के लिए संकल्प लेने की बात भी कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)