सोपान एंक्लेव में बच्चों ने बनाया रावण:एक साथ जुटे परिवार, शुभकामनाएं देकर मनाया त्योहार

Oct 21, 2026 - 08:04
0
सोपान एंक्लेव में बच्चों ने बनाया रावण:एक साथ जुटे परिवार, शुभकामनाएं देकर मनाया त्योहार
लखनऊ के सोपान एंक्लेव में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के पार्क में रावण दहन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों और बच्चों सहित सोसाइटी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का खास आकर्षण बच्चों द्वारा मेहनत से तैयार किया गया रावण का पुतला रहा। रावण दहन देखने के लिए सोसाइटी के लोग पार्क में एकत्र हुए। सभी ने मिलकर पर्व मनाया और एक-दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के जरिए लोगों को आपसी मेल-जोल, भाईचारे और एकता का संदेश मिला। बच्चों की मेहनत और परिवारों की सामूहिक भागीदारी ने उत्सव को यादगार बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User