भाषा विश्वविद्यालय में एक्सटेंशन लेक्चर:डॉ.मजहर खालिक ने कहा- पारंपरिक ज्ञान के साथ तकनीकी कौशल विकसित करें
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने "GEN AI Powered Data Analytics: The Career Catalyst" विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो अजय तनेजा के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ मजहर खालिक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स वर्तमान समय की महत्वपूर्ण तकनीकें हैं, जो शिक्षा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन ला रही हैं। विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने की आवश्यकता है। सह-संयोजक डॉ. रज़ा अब्बास हैदरी ने कहा कि जनरेटिव एआई और डेटा एनालिटिक्स कार्यप्रणालियों को अधिक प्रभावी बनाने के साथ नए व्यावसायिक अवसर भी सृजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में डेटा विश्लेषण, कार्यों के ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता पर चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के समन्वय में शगुफ्ता खान एवं मुस्कान चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)