भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के 3 ड्राइवर रेप केस में गिरफ्तार, नाबालिगों को लाने में कारोबारी की मदद का आरोप

Oct 06, 2026 - 06:18
0
भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के 3 ड्राइवर रेप केस में गिरफ्तार, नाबालिगों को लाने में कारोबारी की मदद का आरोप
असम के नगांव में मंगलवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप सुबह 4.23 बजे आया। जमीन से इसकी गहराई 33 किमी थी। इसके करीब 4 मिनट बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह झटका सुबह 4:27 बजे दर्ज किया गया। इसकी गहराई 12 किमी थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के 3 ड्राइवर रेप केस में गिरफ्तार, नाबालिगों को लाने में कारोबारी की मदद का आरोप तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के संस्थापक आर. वीरमणि से जुड़े POCSO मामलों में पुलिस ने उनके तीन ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लासर, पार्थिबन और बाबू नाम के ये ड्राइवर नाबालिग लड़कियों को वीरमणि के पास लाते थे और उनके यौन अपराधों में मदद करते थे। पुलिस ने तीनों के घरों की तलाशी लेकर 8 मोबाइल फोन और 55 दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले की जांच तब शुरू हुई, जब चेन्नई पुलिस को एक पेनड्राइव मिली। इसमें वीरमणि के एक नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध का वीडियो था। इसके बाद वीरमणि के साथ शांति और महेंद्र सिम्हन को गिरफ्तार किया गया। एक दूसरे वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं देने के आरोप में गणेशन को भी गिरफ्तार किया गया था। POCSO मामलों की जांच के लिए SIT बनाई गई है। वीरमणि के खिलाफ पहले 4 मामले दर्ज थे और 2 अक्टूबर को पांचवां मामला दर्ज हुआ। पुलिस अब तीनों ड्राइवरों की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User