भदोही का नाम बदलने की चर्चा पर सपा नेता नाराज:बोले- यह संघर्ष की विरासत का अपमान, कालीन उद्योग की पहचान भी जुड़ेगी

Oct 05, 2026 - 10:01
0
भदोही का नाम बदलने की चर्चा पर सपा नेता नाराज:बोले- यह संघर्ष की विरासत का अपमान, कालीन उद्योग की पहचान भी जुड़ेगी
भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर करने की चर्चा पर समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र कुमार मिश्र 'पप्पू' ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम भदोही के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भदोही जनपद समाजवादी आंदोलन और जनसंघर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनके पिता प्रभुनाथ मिश्र और कई अन्य नेताओं ने इसके लिए लंबा आंदोलन किया था। 27 जून 1994 से आमरण अनशन की घोषणा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 30 जून 1994 को भदोही को जनपद बनाने का ऐलान किया था। मिश्र ने कहा कि भदोही विश्वभर में अपनी उत्कृष्ट कालीनों के लिए प्रसिद्ध है और इसे जीआई टैग भी मिला है। नाम बदलना इस पहचान और संघर्ष का अपमान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User