भदोही में 263 वाहनों का चालान:4.04 लाख का जुर्माना लगाया, ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन पर कार्रवाई
भदोही यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। कुल 263 वाहनों का चालान कर चार लाख चार हजार पांच सौ रुपये (4,04,500) का जुर्माना वसूला गया। इनमें 140 दोपहिया और 123 चारपहिया वाहन शामिल थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दे रही है। इसके बावजूद नियम न मानने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई इधर-उधर भागते दिखे। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित यात्रा कर सकें और घर पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाएं कम करना है। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। इसमें लापरवाही न करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)