भदोही में काशी सुपरफास्ट ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ट्रैक पर बिखरे मिले शव के अंग, घटनास्थल से मृतक का फोन बरामद
भदोही के राजपुर चौकी अंतर्गत भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार शाम करीब 4 बजे काशी महाकाल सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 20415 की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा विद्युत पोल संख्या 812/27 के पास हुआ। सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को दी। ट्रैक किनारे मिला युवक का शव आरपीएफ के भारत यादव के मुताबिक, सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा था। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। शरीर के कुछ अंग रेलवे पटरी पर बिखरे मिले। मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र सरजू निवासी यूरोनी दतिया, थाना गोदान, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। वह अपने पिता, मां और छोटे भाई के साथ राघोपुर में प्रेम बहादुर के मकान में किराए पर रहता था। मोबाइल से परिजनों को दी गई सूचना सूचना पर कारपेट सिटी चौकी प्रभारी संतोष सिंह और राजपुर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। बेटे का शव देख पिता का बुरा हाल बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसा कैसे हुआ, इस संबंध में वह कुछ नहीं बता सके। परिवार की बड़ी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के एक गांव में हुई है और वह शनिवार शाम ही पति के साथ मायके आई थी। आत्महत्या के एंगल से जांच पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी शैलेष कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)