भगत सिंह जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान:गाजीपुर के महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में लगाया शिविर
गाजीपुर में शहीद भगत सिंह की जयंती पर रविवार को आम आदमी पार्टी ने रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गोराबाजार में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर रक्त मिलने से गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। अस्पतालों में रक्त की जरूरत बनी रहती है, इसलिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव और जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने बताया कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जीवन बलिदान किया। उनकी जयंती पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करना उनके बलिदान को याद करने का सार्थक तरीका है। शिविर में नागेंद्र यादव, कमलकांत, जावेद अहमद, नागेंद्र शर्मा, सलमान सईद, भोलेनाथ गौड़, अमित सिंह और सादिक सईद रब्बानी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)