भक्ति परिवार की महिलाओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा:शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन भजनों से गूंजा दरबार, भक्तों ने किया नृत्य

Oct 14, 2026 - 18:38
0
भक्ति परिवार की महिलाओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा:शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन भजनों से गूंजा दरबार, भक्तों ने किया नृत्य
मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल की ओर से शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ मां भगवती का गुणगान किया गया। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान नीरा और विनय गुप्ता ने देवी-देवताओं को तिलक लगाकर और ज्योति प्रज्वलित करके किया। इसके बाद मां भगवती की आराधना के साथ संकीर्तन शुरू हुआ। मंडल की मुख्य संचालिका अनीता श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं को मां कूष्मांडा की महिमा और उनकी पूजा के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। मां भगवती का दरबार हरे रंग की चुनरियों, सुंदर साड़ियों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। नंदिनी खन्ना ने मां का सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं में सोलह श्रृंगार वितरित किया गया। इस दौरान भक्तों ने 'फूलों का हार लाई, मैया मैं तेरे लिए, सोलह श्रृंगार लाई, मैया मैं तेरे लिए' भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। भजन पर श्रद्धालु झूमकर नृत्य करने लगे। वहीं, अनीता रस्तोगी ने मां भगवती को केसर-पिस्ता दूध का भोग लगाया। इसके बाद 'ठुमक ठुमक चली आना, मैया मोरी अंगना' भजन गाया गया। मां को नारियल का भोग भी अर्पित किया गया। भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन रहे। मां के दरबार की सजावट में मोनिका बंसल, सोनी वर्मा, प्रीति पासी, अनीता रस्तोगी और कंचन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सुमन, नीलम बंसल, पवन अग्रवाल, अनुपम, नीरू, नेहा, ऋषिका, कनक, लक्ष्मी, अनीता अग्रवाल, शानो रस्तोगी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User