बहराइच में DM-SP ने दुर्गा विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण:यातायात संभालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश
बहराइच में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार शाम करीब 7 बजे नानपारा कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शारदीय नवरात्रि और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख रास्तों और संवेदनशील स्थानों का दौरा कर पुलिस इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जुलूस के मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। गश्त के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अफवाहों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)