बहराइच में ग्राम प्रधान के घर 40 लाख की चोरी:7-8 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना ले गए चोर

Oct 05, 2026 - 12:29
0
बहराइच में ग्राम प्रधान के घर 40 लाख की चोरी:7-8 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना ले गए चोर
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र की संकल्पा ग्राम पंचायत की प्रधान के घर रविवार-सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 7-8 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण और 70 हजार रुपये नकदी समेत लगभग 40 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह परिजनों के जागने पर चोरी का पता चला। प्रधान पति शेर अली ने बताया कि परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने अलमारी से जेवरात और नकदी चुराई। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब सात बजे उपनिरीक्षक कवीन्द्र नाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार से जानकारी ली और जांच शुरू की। चौकी के पास कारोबारी के घर चोरी स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में हाल ही में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। रामपुर धोबियाहार, सैय्यद नगर में कोटेदार के घर और वैवाही चौकी के पास कारोबारी के घर भी चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच जारी है, तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User