भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस सिद्धार्थनगर होकर चलेगी:रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, जिले को गुजरात-बिहार से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Oct 04, 2026 - 12:04
0
भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस सिद्धार्थनगर होकर चलेगी:रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, जिले को गुजरात-बिहार से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
सिद्धार्थनगर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भुज से बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस अब बढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी। रेल मंत्रालय ने इसके संचालन को मंजूरी दे दी है। इस नई ट्रेन से सिद्धार्थनगर की रेल कनेक्टिविटी सीधे गुजरात और बिहार से जुड़ जाएगी। भुज गुजरात का एक प्रमुख शहर और रेल केंद्र है, जबकि बरौनी बिहार का बड़ा रेल जंक्शन है। इससे जिले के यात्रियों को पश्चिमी भारत के शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी। खासकर रोजगार, व्यापार और शिक्षा के लिए गुजरात जाने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। बढ़नी क्षेत्र और नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों के लिए भी आना-जाना आसान होगा। हालांकि, ट्रेन के चलने की तारीख, समय-सारणी और सिद्धार्थनगर स्टेशन पर ठहराव की अवधि की जानकारी रेलवे बाद में देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User