भूतनाथ मंदिर में चला स्वच्छता अभियान:विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया श्रमदान, बोले स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला

Oct 02, 2026 - 10:56
0
भूतनाथ मंदिर में चला स्वच्छता अभियान:विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया श्रमदान, बोले स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत इंदिरानगर स्थित प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर परिसर में सेवा मेरा योगदान स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ पूर्वी विधानसभा से विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मुख्य रूप से भाग लिया और स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान किया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला श्रमदान के बाद विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की आधारशिला है। इसे जनभागीदारी से ही व्यापक रूप दिया जा सकता है। सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, श्रमदान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने की अपील की। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष सीता नेगी, जीडी शुक्ला, शहर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र राय ‘डब्बू’, मणिकांत शुक्ला, शशांक शेखर ‘गोल्डी’, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, पार्षद अशोक उपाध्याय, पूर्व पार्षद राम अजय सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User