बिजनौर जिला अस्पताल को मिले नए सीएमएस:आई स्पेशलिस्ट डॉ. रजनीश शर्मा को मिली जिम्मेदारी, डॉ. बीआर त्यागी हटाए गए

Oct 06, 2026 - 13:48
0
बिजनौर जिला अस्पताल को मिले नए सीएमएस:आई स्पेशलिस्ट डॉ. रजनीश शर्मा को मिली जिम्मेदारी, डॉ. बीआर त्यागी हटाए गए
बिजनौर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. बीआर त्यागी को अचानक पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह आई स्पेशलिस्ट डॉ. रजनीश शर्मा को जिला अस्पताल का नया CMS बनाया गया है। डॉ. बीआर त्यागी करीब एक साल से CMS की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पद से हटाए जाने के बाद भी वे जिला अस्पताल में अपनी मूल तैनाती वाले पद, यानी रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर काम करते रहेंगे। नए CMS डॉ. रजनीश शर्मा के सामने अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की जिम्मेदारी होगी। जिला अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। नए CMS की भूमिका अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था और मरीजों की सुविधाओं के लिए अहम रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User