बिजनौर में मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि:नेताओं ने उनके योगदान को याद किया, सपा कार्यालय में जुटे नेता-कार्यकर्ता

Oct 10, 2026 - 15:26
0
बिजनौर में मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि:नेताओं ने उनके योगदान को याद किया, सपा कार्यालय में जुटे नेता-कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को बिजनौर स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चला। इसमें प्रदेश सचिव राशिद राइन, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, नगीना विधायक मनोज पारस, अनुज मलिक, डॉ. रमेश तोमर, अखलाक पप्पू, अहमद खिजर, प्रभा चौधरी, शेख जाकिर हुसैन, सतपाल, अशोक आर्य, इकबाल प्रधान और चिराग समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष, समाजवादी विचारधारा और प्रदेश की राजनीति में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चलने की बात कही। उन्होंने नेताजी के राजनीतिक जीवन को प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User