बिठूर में सपा ने दिया ‘बिठूर मांगे परिवर्तन’ का नारा:बृजेंद्र यादव बोले- बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याएं दूर करेंगे

Oct 11, 2026 - 18:27
0
बिठूर में सपा ने दिया ‘बिठूर मांगे परिवर्तन’ का नारा:बृजेंद्र यादव बोले- बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याएं दूर करेंगे
कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में कुढ़नी स्थित हनुमान मंदिर में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। बैठक में युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सपा नेता बृजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने का आह्वान किया। बृजेंद्र यादव ने ‘बिठूर मांगे परिवर्तन’ का नारा देते हुए प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और खनन का मुद्दा उठाया। रोजगार और किसानों की समस्याएं उठाईं बैठक को संबोधित करते हुए बृजेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना जरूरी है। किसानों को खाद-बीज से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं समझने और उनकी आवाज उठाने की अपील की। साथ ही पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा। महिला सुरक्षा और खनन का मुद्दा उठाया बृजेंद्र यादव ने महिलाओं और बेटियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत बताई। उन्होंने खनन समेत अन्य जनसमस्याओं को भी उठाया। बैठक में मौजूद युवाओं और किसानों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार, बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User