BJP प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा का कानपुर में स्वागत:जाजमऊ गंगापुल से शुरू होकर 11 स्थानों पर होगा, शास्त्रीनगर आवास पर समापन

Oct 10, 2026 - 10:44
0
BJP प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा का कानपुर में स्वागत:जाजमऊ गंगापुल से शुरू होकर 11 स्थानों पर होगा, शास्त्रीनगर आवास पर समापन
जाजमऊ गंगा पुल से सुबह 11 बजे शुरू होगा स्वागत, शास्त्रीनगर स्थित आवास पर होगा समापन कानपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष साजिद अनस उसमानी के प्रथम आगमन पर शनिवार को भव्य स्वागत किया जाएगा। पद की शपथ लेने के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके लिए शहर में 11 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जाजमऊ गंगा पुल से होगी शुरुआत स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे जाजमऊ गंगा पुल से होगी। यहां से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे। विभिन्न स्थानों पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इन स्थानों पर होगा स्वागत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जाजमऊ के बाद नई चुंगी, एसटीआई लॉन, गल्ला गोदाम, पंडित उपवन होटल, नयागंज मेट्रो स्टेशन, फूलबाग, नवीन मार्केट और बकरमंडी समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।स्वागत कार्यक्रम का समापन शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User