बलिया के रसड़ा में महामंडलेश्वर के अनुयायियों से बदसलूकी:श्रीनाथजी मठ विवाद में झगड़ा हुआ, आरोपी समेत कई साथियों पर केस

Oct 21, 2026 - 10:43
0
बलिया के रसड़ा में महामंडलेश्वर के अनुयायियों से बदसलूकी:श्रीनाथजी मठ विवाद में झगड़ा हुआ, आरोपी समेत कई साथियों पर केस
बलिया के रसड़ा में श्रीनाथजी मठ और रामलीला मैदान का पुराना विवाद फिर सामने आया है। मंगलवार रात स्थानीय निवासी सतीश सिंह ने महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी महाराज के अनुयायियों से बदसलूकी की। रसड़ा पुलिस ने सतीश सिंह और उनके साथियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को उन्होंने जिलाधिकारी के साथ रसड़ा में फुट पेट्रोलिंग की थी। रामलीला मैदान संवेदनशील जगह है, इसलिए वहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि रामलीला कमेटी के कुछ सदस्यों और सतीश सिंह के बीच विवाद था। इसी बात पर सतीश सिंह व अन्य ने महामंडलेश्वर के अनुयायियों से बदसलूकी की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह विवाद पुराना है। पहले भी मठ के महंत और नपा अध्यक्ष के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें महंत कौशलेंद्र गिरी ने नपा अध्यक्ष समेत 13 लोगों पर केस दर्ज कराया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User