वैदिक मंत्रोच्चार के बाद रावण दहन:बदायूं में भारत विकास परिषद ने किया कार्यक्रम
बदायूं में विद्या कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित पक्का ताल राजमहल गार्डन में भारत विकास परिषद की गौरीशंकर शाखा की ओर से रावण दहन और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष आरके उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद गोपी कृष्ण शर्मा ने रावण दहन किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित ब्रह्मभोज में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु, चीफ फायर ऑफिसर रामराजा यादव, आशा रानी वर्मा, वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी हरि कृष्ण वर्मा, बालकृष्ण वर्मा, रागिनी रस्तोगी, डीके पत, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. वागीश बाष्र्णेय, प्रो. सत्यम मिश्रा, नरेश वर्मा, नाथू लाल वर्मा और रचना शंखधार मौजूद रहे। आयोजन में नितिन वर्मा, अनिल शर्मा, राहुल रस्तोगी, संदीप रस्तोगी, नितिन वैश्य, गजेंद्र वैश्य, राजीव सक्सेना, सौरभ गुप्ता, सुनील नारंग सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)