बलिया में में ट्रस्ट समाजसेवी को किया सम्मानित:जनहित की आवाज उठाने पर अभिनंदन, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर जताया आभार

Sep 30, 2026 - 11:46
0
बलिया में में ट्रस्ट समाजसेवी को किया सम्मानित:जनहित की आवाज उठाने पर अभिनंदन, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर जताया आभार
बलिया में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र पाण्डेय को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। डा. राजेश्वर तिवारी और ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाकर बलिया के हित में मजबूती से पक्ष रखने में नागेंद्र पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है। वक्ताओं ने शिक्षा, युवाओं और जनहित के विषयों पर उनकी मुखरता की सराहना की। सम्मान स्वीकार करते हुए नागेंद्र पाण्डेय ने ट्रस्ट का आभार जताया और कहा कि जनहित तथा समाज कल्याण के लिए उनकी आवाज और प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य व शुभचिंतक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User