बलिया में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि:एसपी ने पढ़े शहीद जवानों के नाम, सशस्त्र टुकड़ियों ने दी सलामी

Oct 21, 2026 - 12:06
0
बलिया में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि:एसपी ने पढ़े शहीद जवानों के नाम, सशस्त्र टुकड़ियों ने दी सलामी
बलिया में रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस-2026 पर शोक परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा समेत अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सशस्त्र टुकड़ियों ने शहीद जवानों को सलामी दी और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी डॉ. ईरज राजा ने इस साल देश की आंतरिक सुरक्षा के दौरान बलिदान देने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के नाम पढ़कर सुनाए। उन्होंने शहीदों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। 1959 के शहीद जवानों को भी किया याद पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों को 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स इलाके में चीनी सेना के हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद दिलाई गई। उन्हीं जवानों के बलिदान की स्मृति में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। शहीदों का बलिदान देशसेवा की प्रेरणा एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि पुलिस बल का हर जवान लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है। शहीदों का बलिदान पुलिसकर्मियों को निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करने की प्रेरणा देता है। बलिया पुलिस समाज में शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मी रहे मौजूद श्रद्धांजलि सभा में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला और संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा समेत कई पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद जवानों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User