बलिया में शपथ ग्रहण समारोह:पीएमएस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, समस्याओं के समाधान का भरोसा

Oct 05, 2026 - 10:01
0
बलिया में शपथ ग्रहण समारोह:पीएमएस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, समस्याओं के समाधान का भरोसा
बलिया में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जनपदीय शाखा का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार देर शाम शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन के महासचिव डॉ. शरद वैश्य रहे। उन्होंने चिकित्सकों से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि सभी चिकित्सकों के सहयोग से समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला महासचिव डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे ने संगठन को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन राय ने चिकित्सकों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने किया। समारोह में पीएमएस के पदाधिकारियों और जनपद के चिकित्सकों ने सहभागिता की। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User