बलिया में स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए 54 भवन अधिग्रहित:21 से 25 अक्टूबर तक प्रशासन के कब्जे में रहेंगे, डीएम ने 2 लाइजन अफसर नियुक्त किए
बलिया में आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने 54 मतदेय स्थलों के लिए भवनों का अधिग्रहण किया है। जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 के तहत यह आदेश जारी किया है। इनमें स्नातक निर्वाचन के 34 और शिक्षक निर्वाचन के 20 मतदेय स्थल शामिल हैं। ये भवन 21 से 25 अक्टूबर 2026 तक अधिग्रहित रहेंगे। संबंधित भवनों के प्रभारी और स्वामियों को 21 अक्टूबर को परिसर और फर्नीचर सहित भवन तहसील कर्मचारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इनका उपयोग मतदान और शांति व्यवस्था के लिए होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो लाइजन अफसर नियुक्त किए हैं। राजेश कुमार मिश्रा (एआरओ बांसडीह) स्नातक निर्वाचन प्रेक्षक गौरी शंकर प्रियदर्शी के साथ समन्वय करेंगे। विमलेश यादव (आबकारी निरीक्षक, बांसडीह) शिक्षक निर्वाचन प्रेक्षक प्रांजल यादव के साथ संपर्क स्थापित करेंगे। ये अफसर प्रेक्षकों के आगमन पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)