बलिया में विधानसभा चुनाव के लिए EVM-VVPAT की जांच:मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को भी किया गया आमंत्रित

Oct 15, 2026 - 07:37
0
बलिया में विधानसभा चुनाव के लिए EVM-VVPAT की जांच:मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को भी किया गया आमंत्रित
बलिया में विधानसभा चुनाव-2027 के लिए EVM और VVPAT की पहली जांच (FLC) शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यह जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर कर रहे हैं। यह प्रक्रिया बलिया के EVM और VVPAT वेयरहाउस में शुरू हुई है। अपर जिलाधिकारी के अनुसार हर चुनाव से पहले EVM और VVPAT की जांच निर्माता कंपनी के इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में की जाती है। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों का ही इस्तेमाल चुनाव में किया जाता है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस FLC प्रक्रिया की देखरेख मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कर रहे हैं। इस जांच प्रक्रिया को देखने के लिए जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी न्योता भेजा गया है। वह खुद या अपने प्रतिनिधि को भेजकर इस प्रक्रिया को देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User