बलराम लोधी बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष:2011 से भाजपा से जुड़े, मंडल मंत्री से जिला महामंत्री तक रहे

Oct 13, 2026 - 11:39
0
बलराम लोधी बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष:2011 से भाजपा से जुड़े, मंडल मंत्री से जिला महामंत्री तक रहे
उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान मोर्चा ललितपुर का नया जिलाध्यक्ष बलराम लोधी को बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार शाम को इसकी घोषणा की। जखौरा कस्बे के रहने वाले 48 वर्षीय बलराम राजपूत को यह जिम्मेदारी दी गई है। बलराम लोधी 2011 में भाजपा से जुड़े थे। वह कृषि कार्य के साथ खानपान की दुकान भी चलाते हैं। पार्टी में उन्होंने मंडल जखौरा के महामंत्री के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद वह दो बार जिला मंत्री रहे और 2019 में जिला महामंत्री भी बने। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत और महामंत्री गौरव गौतम ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा प्रदेश नेतृत्व द्वारा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पूर्व जिला महामंत्री भाजपा बलराम लोधी जी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ललितपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से संगठनात्मक अनुभव से किसान मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा पिछड़े वर्ग की उन्नति हेतु पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें पार्टी ने बलराम लोधी को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर राजपूत,लोधी मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User