बलरामपुर गार्डन में राष्ट्रीय पुस्तक मेला:लेखन कार्यशाला से पर्यावरण संगोष्ठी तक, अंतिम दिन हुए तीन आयोजन

Oct 12, 2026 - 09:30
0
बलरामपुर गार्डन में राष्ट्रीय पुस्तक मेला:लेखन कार्यशाला से पर्यावरण संगोष्ठी तक, अंतिम दिन हुए तीन आयोजन
लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के अंतिम दिन 11 अक्टूबर को द क्रिएटर्स लाउंज (TCL) की ओर से तीन विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें रचनात्मक लेखन कार्यशाला, पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और ‘फिल द बॉक्स’ पहल शामिल रही। ‘फिल द बॉक्स’ गतिविधि दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें पुस्तक मेले के आगंतुकों को सहभागिता का अवसर मिला। पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी दोपहर 2 से 3 बजे तक हुई, जिसमें पर्यावरण और स्वास्थ्य के संबंध, स्वच्छ परिवेश और टिकाऊ भविष्य में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा की गई। रचनात्मक लेखन कार्यशाला शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें नवोदित लेखकों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों को लेखन कौशल निखारने का अवसर मिला। TCL का उद्देश्य पुस्तक मेले को साहित्य के साथ संवाद, सीखने और सामाजिक जागरूकता का मंच बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User