बलरामपुर में शेरनी का वीडियो:वन विभाग ने चौधरीडीह में मौजूदगी से किया इनकार, अफवाहों से बचने की अपील

Oct 13, 2026 - 12:27
0
बलरामपुर में शेरनी का वीडियो:वन विभाग ने चौधरीडीह में मौजूदगी से किया इनकार, अफवाहों से बचने की अपील
बलरामपुर में सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के बीच कौतूहल और वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।12 अक्टूबर 2026 को फेसबुक पर प्रसारित इस वीडियो में शाम के समय एक कार के सामने से मादा शेरनी जैसी दिखने वाली वन्यजीव को सड़क पार करते हुए दिखाया गया है। वीडियो को चौधरीडीह क्षेत्र का बताकर साझा किए जाने के बाद लोग इलाके में शेर की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।हालांकि,वन विभाग ने इस दावे को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग का नहीं,बल्कि किसी अन्य स्थान का है। शेर की मौजूदगी दर्ज नहीं हुई सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ गौरव गर्ग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर लोगों से सतर्क रहने और बिना किसी ठोस साक्ष्य के ऐसी खबरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले कई वर्षों के दौरान वन्यजीव गणना में सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में वीडियो में दिखाई गई प्रजाति के शेर की मौजूदगी दर्ज नहीं हुई है। वन विभाग के अनुसार,वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर कई ऐसे संकेत मिलते हैं,जो इसके चौधरीडीह क्षेत्र का होने के दावे पर सवाल खड़े करते हैं। वीडियो में कार के भीतर बैठे लोग गुजराती भाषा का प्रयोग करते सुनाई देते हैं। इसके अलावा,वीडियो में दिखाई देने वाली घास सवाना क्षेत्र में पाई जाने वाली घास जैसी है,जो यहां के स्थानीय वन क्षेत्र की पहचान नहीं है। अनावश्यक भय की स्थिति इन परिस्थितियों के आधार पर वीडियो को चौधरीडीह का बताकर प्रसारित किया जाना भ्रामक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर किसी वीडियो को स्थानीय घटना बताकर प्रसारित करने से लोगों में भ्रम और अनावश्यक भय की स्थिति पैदा हो सकती है। वन्यजीव की मौजूदगी से संबंधित सूचना वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी से संबंधित सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। केवल वीडियो में किसी जानवर के दिखाई देने या उसके साथ किसी स्थान का नाम जोड़ दिए जाने से उस स्थान पर संबंधित वन्यजीव की मौजूदगी प्रमाणित नहीं हो जाती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User